सुशांत सिंह राजपूत केस में 6 साल बाद फिर चर्चा में आया पोस्टमार्टम स्टाफ का दावा

 

सुशांत सिंह राजपूत केस में 6 साल बाद फिर चर्चा में आया पोस्टमार्टम स्टाफ का दावा
सुशांत सिंह राजपूत केस में 6 साल बाद फिर चर्चा में आया पोस्टमार्टम स्टाफ का दावा


सुशांत सिंह राजपूत केस में 6 साल बाद फिर चर्चा में आया पोस्टमार्टम स्टाफ का दावा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून 2020 को हुई मौत के छह साल बीत चुके हैं, लेकिन मामले को लेकर उठने वाले सवाल अब भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में एक फेसबुक रील के जरिए पोस्टमार्टम से जुड़े एक स्टाफ सदस्य रूपकुमार शाह के पुराने दावे फिर से वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने शरीर पर कुछ निशानों का जिक्र किया है।

शाह के मुताबिक, सुशांत के शरीर के बाईं तरफ दो-तीन जगहों पर 2 से 3 मिमी गहरे घाव थे, जो स्टन गन जैसी चोट के समान लग रहे थे। उन्होंने गले पर रस्सी के निशान का भी जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा था कि गला दो-तीन बार दबाया गया हो। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि उस समय के पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने सुशांत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान दोनों के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी नहीं होने दी।

ये दावे नई नहीं हैं। रूपकुमार शाह पहले भी कई मौकों पर मीडिया से बात कर चुके हैं। हालांकि, सीबीआई ने मार्च 2025 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी। एजेंसी ने अपनी जांच में फाउल प्ले या हत्या का कोई सबूत नहीं पाया और मौत को आत्महत्या करार दिया। एम्स की फॉरेंसिक टीम ने भी पहले ही आत्महत्या की पुष्टि की थी और शरीर पर संघर्ष के कोई निशान नहीं बताए थे।

इसी बीच दिशा सालियान की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में उनके पिता की याचिका पर सीबीआई जांच का आदेश दिया है। दिशा 8 जून 2020 को मुंबई के एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत के शिकार हुई थीं। सुशांत की मौत महज छह दिन बाद हुई थी, इसलिए दोनों मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर फिर से अटकलें तेज हो गई हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार और समर्थक लंबे समय से न्याय की मांग करते रहे हैं। बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी कई इंटरव्यू में अनसुलझे सवालों का जिक्र किया है। वहीं, आधिकारिक जांच एजेंसियों का रुख अब तक आत्महत्या का ही रहा है।

सोशल मीडिया पर ये पुराने दावे फिर से ट्रेंड कर रहे हैं और लोग न्याय की मांग दोहरा रहे हैं। हालांकि, कानूनी रूप से सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के बाद सुशांत केस में फिलहाल कोई नई आधिकारिक कार्रवाई नहीं हो रही है। दिशा सालियान केस में सीबीआई जांच आगे बढ़ने पर क्या नया खुलासा होता है, यह देखना बाकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.